Accumulate Good Deeds

बेहतर भविष्य के लिए अच्छे कर्मों का संचय करें।

अच्छे कर्मों का महत्व और प्रभाव

  • मन की शांति: अच्छे कार्य करने से भीतर संतोष और मानसिक स्थिरता मिलती है।

  • सकारात्मकता: इससे आपके आसपास का माहौल और विचार भी शुद्ध होते हैं।

  • भविष्य का आधार: अच्छे कर्म देर-सवेर सुख, समृद्धि और सफलता के रूप में वापस लौटते हैं।

नर सेवा ही नारायण सेवा है

मासिक अन्न सेवा : अन्नदान महादान

हम ज़रूरतमंद लोगो बुजुर्गो बच्चों और गरीबो के लिए मासिक आधार अन्न वितरण सेवा का आयोजना है जो जनवरी 2022 से निरंतर जारी है। लेकिन अभी भी हम अपने आसपास के सभी लोगों तक अन्न सेवा नहीं पहुंचा पा रहे हैं क्योंकि इसके लिए और अधिक धनराशि की आवश्यकता होती है। इसलिए हमारा प्रयास रहता है कि आप जैसे सेवा भाव रखने वाले और भी सज्जन लोगों को ट्रस्ट से जोड़ा जाए। आप ट्रस्ट की इस प्रयास में सहयोग करके पूण्य के पात्र बन सकते हैं।

  • स्वास्थ्य सेवा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करना ताकि एक के सहयोग से किसी को भी जीवनदान दिया जा सके। देश में सड़क दुर्घटना और बीमारी के कारण लोगों को रक्त की ज़रूरत पड़ती है।

  • देश में विभिन्न आवश्यकता के लिए और खेती एवं आवास के लिए तेजी से वृक्षों (पेड़ों) को काटा जा रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए समय समय पर पौधारोपण करना ताकि घटती हरियाली को बढ़ाया जा सके

  • वेदो के प्रचार के लिए निशुल्क वेद पुस्तको का वितरण करना। वेदों को सनातन का आधार ज्ञान माना जाता है। हम अपने ही मूल ज्ञान से दूरी बना रहे हैं जबकि पश्चिम देश वेदो पर रिसर्च कर रह रहे हैं।

  • भारत में 21वी सदी और AIके युग में भी ज्ञान और चेतना की कमी है। लोग आज भी अपने अधिकारो और कर्तव्यों के प्रति जागरूक नहीं हैं। इसके लिए भी हम काम कर रहे हैं।

ट्रस्ट की सेवाएं

आध्यात्मिक और भौतिकता का समावेश

हमारा उद्देश्य न केवल अध्यात्मिक उन्नति के लिए कार्य करना है अपितु ग्लोबल दुनिया में भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी है।

अन्न सेवा - Charitable Food

ज़रूरतमंद लोगो, बुजुर्गो, बच्चों और गरीबो के लिए भोजन की व्यवस्था करके उसकी शारीरिक पीड़ा और पेट की चिंता दूर करना

भोजन की व्यवस्था

अन्न वितरण- चावल और गेहूं के पैकेट

वस्त्र वितरण

गौ रक्षा - Cow Protection

गौ को गुणों के आधार पर ही माता कहा जाता है। गौ-उत्पाद से बने "पंचगव्य" को भला कौन नहीं जानता। रक्षा और गौसेवा के लिए ट्रस्ट प्रतिबद्ध है।

हरा चारा और रख रखाव की व्यवस्था करना

चिकित्सा सेवा के लिए तत्पर

गौ रक्षा एवं नस्ल रक्षा के लिए कार्य

कष्ट निवारण समागम

आध्यात्मिक, भौतिक, मानसिक समस्याओं के निवारण के लिए कोई भी व्यक्ति गुरुजी से निशुल्क सलाह ले सकता है.

अनुष्ठान द्वारा जटिल समस्याओं का सरल समाधान

वैदिक ज्ञान प्रचार प्रसार

योग, ध्यान, मन्त्र शक्ति द्वारा जटिल समस्याओं का समाधान

HOW WE WORK

हम राष्ट्र-निर्माण में कैसे योगदान देते हैं?

हमें मालूम है मेरा देश किन परिस्थितियों से जूझ रहा है। अशिक्षा, गरीबी, नशा, प्रदूषण, वनों की कटाई आदि गंभीर मुद्दे हैं जिन पर हर नागरिक को अपने स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।

STEP 01

समस्याओं की सूची

उन सभी समस्याओं की सूची बनाना, जिन पर हम काम कर सकते हैं

STEP 02

कार्यकर्ताओं की टीम बनाना

टीम में सभी को काम बांटना ताकि सभी को पता होता है कि उसे क्या करना है।

STEP 03

मददगार लोगों की सूची

फ़ंड जुटाना, प्रचार-प्रसार, सक्षम लोगों से संपर्क करना है।

STEP 04

काम को अंजाम देना

जिस काम या सेवा का संकल्प लिया है उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए लग जाना।

A social media strategist in a Scandinavian cafe reviewing digital marketing performance analytics on a tablet, surrounded by coffee and warm parchment notes.
A social media strategist in a Scandinavian cafe reviewing digital marketing performance analytics on a tablet, surrounded by coffee and warm parchment notes.

TESTIMONIALS

Opinions about us from people who are connected to us

Find out what people who have worked with us think about us.

"ट्रस्ट की टीम बहुत अच्छा काम कर रही है। यहाँ पर सच्ची सेवा और भाव प्रत्येक सदस्य में देखने को मिलता है और यही कारण है कि अन्न सेवा करते हुए कभी थकान नहीं होती बल्कि उत्साह और बढ़ जाता है." — परविंदर सिंह
"सेवा का ऐसा भाव और निरन्तरता अन्य कही देखने को नहीं मिलती। ट्रस्ट की सेवाओं से मुझे अत्यंत ही सन्तुष्टि के भाव महसूस होते हैं।" — हरीश कुमार

ट्रस्ट के उद्देश्य

राष्ट्र निर्माण में
अपना सहयोग देना

अन्न सेवा, स्टेशनरी द्वारा शिक्षा सहयोग, रक्तदान शिविर द्वारा चिकित्सा सहयोग, पौधा रोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण जैसे गम्भीर और महत्वपूर्ण कार्यों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग देना।

GET STARTED

क्या आप ट्रस्ट को अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं?

"चिड़िया चोंच भर ले गई, नदी न घट्यो नीर। दान दिए धन ना घटे, कह गए दास कबीर॥"